Zindademocracy

इस तकनीक से हवा में होगी आलू की खेती, 10 गुना बढ़ेगा उत्पादन, मुनाफे में भी होगा इजाफा हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा एरोपोनिक तकनीक का इजाद किया गया है।

बिहार | बिहार के किसानों के लिए अब खेती करने की एक नई तकनीक आ गई है। Aeroponic Potato Farming नाम की इस तकनीक के ज़रिये अब बिहार के किसान ज़मीन के बजाय हवा में आलू की खेती करेंगे और इससे पैदावार भी 10 गुना बढ़ जाए गए। यह कहना है हरियाणा के करनाल स्थित आलू प्रोद्योगिकी केंद्र से आलू खेती की नई तकनीक का अध्ययन कर लौटे सहरसा के अगवानपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के विज्ञानियों पंकज कुमार राय का।

हरियाणा के करनाल जिले में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा एरोपोनिक तकनीक का इजाद किया गया है। इस तकनीक की खास बात यह है कि खेती में इस तकनीक से मिट्टी और जमीन दोनों की कमी पूरी की जा सकती है और तो और इस तकनीक से खेती करने पर आलू की पैदावार 10 गुना तक बढ़ जाएगी। सरकार ने भी खेती के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दे दी है।

आलू प्रौद्योगिकी केंद्र करनाल का इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के साथ एमओयू हुआ है। एमओयू होने के बाद भारत सरकार द्वारा एरोपोनिक तकनीक से आलू की खेती करने की मंजूरी दे दी गई है।

बढ़ेगी किसानों की आमदनी
एरोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल करने से किसानों के मुनाफे में भी इजाफा भी हो सकता है, क्योंकि इससे किसान कम लागत में ही आलू की ज़्यादा से ज़्यादा पैदावार कर सकते हैं और ज़्यादा पैदावार होने से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। इस तकनीक के जो विशेषज्ञ हैं, उनका ऐसा कहना है कि इस तकनीक में लटकती हुई जड़ों के द्वारा उन्हें पोषण दिए जाते हैं। जिसके बाद उसमें मिट्टी और ज़मीन की ज़रूरत नहीं होती।

अन्य राज्यों के किसान भी उठा सकते हैं लाभ

सहरसा जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, आगवानपुर, के कृषि वैज्ञानिक हरियाणा के करनाल स्थित आलू प्रौधौगिकी केंद्र से आलू खेती की नई तकनीक का अध्ययन कर लौटे अगवानपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार राय बताते हैं कि अभी तक परंपरागत तकनीक से खेती करने वाले बहुत सारे किसान इस तकनीक के द्वारा आलू के बीज के उत्पादन की क्षमता को 3 से 4 गुणा तक बढ़ा सकते हैं। इस तकनीक का लाभ सिर्फ़ हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के किसान भी उठा सकते हैं।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending