Zindademocracy

भू-माफिया हो गए भाजपा के नेता, तालाब तक नहीं छोड़े मैनपुरी, आगरा और अयोध्या के रजिस्ट्री दफ्तर जाकर देखो पता चल जाएगा किस दल के नेताओं की रजिस्ट्री सबसे ज्यादाः अखिलेश

मैनपुरी | समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में बड़ा खुलासा किया। अखिलेश ने पूरी यकीन के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में जमीनों पर कब्जे भाजपा के नेता कर रहे हैं। तालाबों तक को नहीं छोड़ा गया है। इसके प्रमाण अगर चाहिए तो मैनपुरी, आगरा और अयोध्या जिले के रजिस्ट्री दफ्तर से रजिस्ट्री की सूची निकालिए, पता चल जाएगा कि किस पार्टी के नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों की रजिस्ट्री कराई है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भाजपा के भू-माफिया के निर्माण और कब्जे गिराने के लिए बुलडोजर नहीं लेकर जाते हैं। अधिकारी भी मिले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पूरे उत्तर प्रदेश का यही हाल है, भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending