Zindademocracy

दाढ़ी मूछ पर कमेंट करना भारती सिंह को पड़ा भारी, बहन बनकर मांगी माफ़ी भारती सिंह ने वीडियो में कहा कि वो खुद पंजाबी हैं और अमृतसर में उनकी पैदाइश हुई है। इसलिए वो पंजाब का पूरा मान रखेंगी।

मुंबई, महाराष्ट्र | अपने एक वीडियो की वजह से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह विवादों में फंस गई हैं। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें सामने आकर माफ़ी मांगनी पड़ गयी। एक वीडियो में भर्ती सिंह ने दाढ़ी- मूंछों पर मजाकिया कमेंट किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही भर्ती सिंह विवादों के घेरे में आ गईं और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इसके बाद ही भर्ती ने अपने पिछले वीडियो में की अपनी टिपण्णी पर सफाई दी और कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

“अपनी बहन समझ कर माफ़ कर दो” – भारती सिंह
सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया और कहा कि वो सिर्फ कॉमेडी कर रही थीं। भारती ने कहा कि मैं लोगों को खुश करने के लिए कॉमेडी करती हूं न कि किसी का दिल दुखाने के लिए। उन्होंने कहा कि मेरी किसी बात से अगर किसी का दिल दुखा है तो मुझे अपनी बहन समझकर माफ कर देना।

भारती सिंह ने वीडियो में कहा कि वो खुद पंजाबी हैं और अमृतसर में उनकी पैदाइश हुई है। इसलिए वो पंजाब का पूरा मान रखेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पंजाबी होने पर गर्व है।

क्या कहा था भारती सिंह ने ?
बीते दिनों भारती सिंह का टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन के साथ एक कॉमेडी वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भारती सिंह कहती दिखती हैं, “दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं चाहिए? दाढ़ी-मूंछ के बड़े फायदे होते हैं, दूध पीयो और दाढ़ी मुंह में डालो सवैयों का टेस्ट आता है। मेरी काफी दोस्तों की शादी हुई है न, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है। सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालती रहती हैं।”

हो रही भारती के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग
भारती की माफी का भी कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है। जिसके बाद कुछ सिख संगठनों ने भारती सिंह के कथित बयान को लेकर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। हालांकि अभी भारती के खिलाफ किसी भी थाने में लिखित रूप से शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending