Zindademocracy

UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस में जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 41 प्रत्याक्षियों में से 16 महिलाऐं कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी.

Uttar Pradesh | कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमे से 16 महिलाऐं हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। उस लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। यूपी में कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नाम की मुहिम के तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।

कांग्रेस ने जिन सीटों से उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमें कैराना, शामली, थाना भवन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सरधना, मेरठ, बागपत, मोदी नगर, धौलाना, डिबई, खुर्जा आदि शामिल है।

 

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पहली लिस्ट और दूसरी लिस्ट को मिलाकर कुल 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें 66 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

एक तरफ जहां कांग्रेस महिलाओं के साथ खड़े होने का दावा कर रही है वहीँ दूसरी ओर पार्टी के भीतर कुछ विरोध की आवाज़ उठने की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य टिकट ना मिलने से नाराज हैं। उन्होंने टिकट बंटवारे में घोटाले का भी आरोप लगाया है। उनके भाजपा में शामिल होने का आंकलन भी लगाया जा रहा है। अदिति सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending