Zindademocracy

हल्द्वानी_सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर यातायात पुलिस ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत जिले के अनेकों स्कूलों में जाकर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में आज शिवराज सिंह बिष्ट निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जाकर सभी छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी

और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय (जैसे शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना हेलमेंट दुपहिया वाहन का संचालन न करने, ओवर स्पीडिंग और रैश ड्राईविंग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि) के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

और डीजी लॉकर एप्प के डॉक्यूमेंट संरक्षित करने और उसकी प्रभाविकता के बारे में बताया और गुड समारीटन स्कीम के संबंध में भी जानकारी दी गई। नाबालिक बच्चो द्वारा वाहन चलाने पर एम०वी० एक्ट के तहत होने वाले जुर्माने के बारे में भी अवगत कराया गया।

सभी को यातायात जागरूकता से सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये और यातायात नियमों के बारे में अपने मित्रों और परिजनों को भी जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम ने कहा- पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2023 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ वितरित किया गया ऋण सीएम योगी ने कहा- लखनऊ, वाराणसी और आगरा में बनाएं यूनिटी मॉल बोले सीएम योगी- देश के अंदर ब्रांड बन चुकी है ओडीओपी योजना करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं प्रदेश की एमएसएमई इकाइयां: सीएम योगी

Trending