कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
राजित राम (सुधीर) ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम किया रोशन
ख़बर शेयर करें -जिले में एक प्रगतिशील किसान की सफलता की प्रेरणादायक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। तारुन विकासखंड…
एसआईआर में मानवीय पहल, एईआरओ ने बजुर्गों के घर पहुंचकर पूरी की सुनवाई
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 24 जनवरी । लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान के दिन नहीं, बल्कि मतदाता सूची जैसी बुनियादी…
बहराइच में हिंसा के बाद भी हिंदू-मुस्लिमों में दूरी, व्यापारियों की मुसीबतें बरकरार!
ख़बर शेयर करें -बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन वहां के लोगों के…
