थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक गौरव पंवार गश्त पर थे। उन्होंने सेक्टर 62 के डी- पार्क के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। सीट पर बैठे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र सर्वेंद्र बताया। उन्होंने बताया कि जब कार के पेपर चेक किए गए तो वह दस्तावेज देने में असफल रहा। जब कार के नंबर को ई- चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो कार का नंबर कुछ और निकला, जबकि कार पर कोई और नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने बताया कि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त कार को उसने 2 वर्ष पूर्व सेक्टर 63 से चोरी की थी। यह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Related Posts
प्रयागराज : महिला की हत्या का खुलासा, सब्जी विक्रेता गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज : महिला की हत्या का खुलासा, सब्जी विक्रेता गिरफ्तार प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स.)। हंडिया थाना एवं…
भारत में चीन के राजदूत ने बनारस की सुबह, गंगा आरती और नौका विहार के अनुभव किए साझा
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 05 मई । भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने धर्म नगरी काशी के अपने…
श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग एवं श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के मध्य पवित्र तीर्थ जल का पारस्परिक आदान-प्रदान,सीएम योगी ने पवित्र जल सौंपा
ख़बर शेयर करें -वाराणसी,28 जुलाई । सावन मास के तीसरे सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग तथा श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग,…
