Zindademocracy

Russia Ukraine Conflict : रूस बना रहा है यूक्रेन की रिहायशी इमारतों को निशाना यूक्रेनी सेना और हमलावर बलों के बीच लड़ाई के बाद, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है।

नई दिल्ली | यूक्रेन पर हमला करने के दो दिन बाद अब रूस यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुँच गया है। विस्फोटों, और हवाई हमलों के सायरन की आवाज राजधानी में गूंज रही है। आम जनता को कोई और रास्ता नहीं दिखा तो उसने अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में शरण ले ली। यूक्रेनी सेना और हमलावर बलों के बीच लड़ाई के बाद, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वह अपने देश के लिए “न्यूट्रल स्टेटस” पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उसके बाद पुतिन सरकार ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद रूसी सैनिक यूक्रेन में प्रवेश किया था।

यूक्रेन में रिहायशी इमारतों को निशाना बना रहा रूस
रूस के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने हमले से क्षतिग्रस्त हुई एक रिहायशी इमारत की एक फोटो को पोस्ट कर कहा कि कीव ने एक रूसी हमले का एक और दिन झेला। Kuleba ने बताया कि ये इमारत एक मिसाइल का निशाना बनी।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending