Zindademocracy

PS-1 Trailer : बाहुबली को टक्कर देती इस फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च, विक्रम के साथ ऐश्वर्या राय की अहम भूमिका फैंस और ऑडियंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मूवी के धांसू ट्रेलर ने लोगों की इस एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

मुंबई, महाराष्ट्र | मणिरत्नम (Mani Ratnam) की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ (Ponniyin Selvan) के ट्रेलर को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में रही है। इसका हर किरदार दर्शकों में एक अलग उत्साह पैदा कर रहा था। फैंस और ऑडियंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मूवी के धांसू ट्रेलर ने लोगों की इस एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। 3.23 मिनट के वीडियो ने में हर किरदार की झलक देखने के लिए मिल रही है। इसमें सिंहासन के लिए घमासान युद्ध होता दिख रहा है। ट्रेलर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। इसका ट्रेलर इतना भव्य और धमाकेदार है कि इसे देखकर तो आप ‘बाहुबली’ तक को भूल जाने वाले हैं।

मणिरत्नम (Mani Ratnam) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) में 10वी सदी के चोलों के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया है। इसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwarya Rai) रानी नंदिनी के किरदार में हैं। अपने इस किरदार में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनके किरदार और खूबसूरती को देखकर आपको ‘देवदास’ वाली पारो याद आ जाएंगी। इसमें उनका लुक कहीं ना कहीं बड़े घराने वाले लुक से मिलता जुलता है, जो कि ‘जोधा अकबर’, ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में देखने के लिए मिल चुका है। एक्ट्रेस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आने वाली हैं। जकुमारी रानी नंदिनी के किरादर में वो प्रतिशोध लेने के मिशन पर हैं और ऐतिहासिक नाटक में मंदाकिनी देवी की भूमिका निभाएंगी। उनके अलावा फिल्म में शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) भी अहम भूमिका में हैं। वो इसमें रानी वनथी का रोल निभाएंगी। दोनों ही हीरोइनों की झलक आपको इसमें देखने के लिए मिलने वाली है। इसके साथ ही साउथ स्टार विक्रम भी धांसू अंदाज में युद्ध लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इसके सभी किरदार फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों में उत्साह पैदा कर रहे हैं।

ट्रेलर में आपको एक और दिलचस्प देखने के लिए मिलने वाली है कि इसमें आपको कमल हासन, अनिल कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन, राणा दग्गुबाती और जयंत कैकिनी की आवाज सुनने के लिए मिलने वाली है। इनके द्वारा अलग-अलग भाषाओं में फिल्म में आवाज दी गई है। हिंदी ट्रेलर में आपको सबसे पहले अनिल कपूर की आवाज सुनाई देगी, जो मूवी का परिचय दर्शकों से कराते हैं।

फिल्म का बजट है 500 करोड़
विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ (Ponniyin Selvan) (PS-1) दो भागों में रिलीज होगी। अभी इसका पहला पार्ट ही बनकर तैयार हुआ है, जिसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका पहला भाग 500 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, लाल और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। जबकि इसे रवि वर्मन ने शूट किया है। मूवी का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। ये फिल्म आईमैक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली पहली तमिल फिल्म होगी।

 

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending