Zindademocracy

Jharkhand News:भाजपा की विजय संकल्प सभा में सम्मानित किए गए कार्यकर्ता

चाईबासा।आज भाजपा की चाईबासा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन पिल्लई हाल चाईबासा में जिला अध्य्क्ष संजय पांडे की अध्य्क्षता में हुई। जिसमे लोकसभा चुनाव में सदर ,झींकपानी,टोंटो,हाटगम्हरिया और चाईबासा नगर मंडलों के बढ़त लिए10-10 बूथों के बूथ प्रभारी,अध्य्क्ष ,बूथ समितियों को अंगवस्त्र और एक एक पेड़ के पौधे देकर सम्मानित किया गया।अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार बूथ कमिटियों को सम्मानित कर उनका आभार प्रगट करती है कि उनके मेहनत से जनता की मत प्राप्त होतें है,भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता हार से विचलित नही होते,बल्कि अपनी कमी को खोजती है,क्योंकि हार के पीछे जीत खड़ी रहती है,राजनीति में ऐसा कौन है जो नही हारा,चढ़ने उतरने वालों की कभी हार नही होती।उन्होंने कहा कि टूटते तारों का शोक अम्बर कभी नही मनाता,वैसे ही भारतीय जनता पार्टी है।अभय ने कहा कि यह जे एम एम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार हिन्दू विरोधी सरकार है,न्याय विरोधी सरकार है,रामनवमी में झंडा निकालने पर हमें 7 महीना जेल में बंद कर दिया,जिसका विरोध चाईबासा में भी भारतीय जनता पार्टी ने धरना देकर किया था।वर्तमान राज्य सरकार आदिवासियों को,उनके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है,आज पूरे राज्य के साथ पश्चिम सिंहभूम में भी बंगला देशी गुसपैठिये आदिवासी बहनों को फुसलाकर जाल में फंसा कर लैंड जिहाद कर रहे हैं यह सरकार चुप्पी साधे हुए है,हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरताओं को इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वाले नरेंद्र मोदी जी के ऊपर भ्रष्ट्राचार कोई आरोप नही लगा सके ,ये जानते थे कि मोदीजी के ऊपर जनता का विश्वास है,तब इन्होंने दूसरे पार्टियों के सहारे संविधान बदलने,आरक्षण खत्म करने का झूठ का सहारा लेकर मोदी जी को हराने का षड्यंत्र रचा,उसमें भी ये सफल नही हुए और सभी मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी का अपना जीत 240 का आंकड़ा पार नही कर सके।उन्होंने जे एम एम ओर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी आदिवासीयो को बरगलाकर ,ठग कर,झारखंड अलग राज्य के घोर विरोधी कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में आई और केवल और केवल भ्रष्ट्राचार में लिप्त होकर राज्य को अराजकता में धकेल दिया है,झारखंड अलग राज्य का आंदोलन को शिबू सोरेन ने कांग्रेस पार्टी को बेच दिया था,झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है,जिसकी बागडोर एक आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी जी सम्भाले थे।हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री होते हुए जमीन घोटाले में फंसे और जेल गए,आज वे बेल में है,अभी आरोप मुक्त नही हुए हैं।अभय सिंह ने कहा कि सोरेन सरकार अपने सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब बेच रहें है,जिसका भांडा फोड़ चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया,4 नकली शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई,पर स्थानीय मंत्री दीपक बिरुवा चुप्पी साधे हुए हैं,उन्हें आदिवासियों के नकलीशराब के सेवन पर होने वाले दुष्परिणाम की कोई चिंता ही नही है ,हमे ऐसी जनवीरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा,जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही लड़ाई लड़नी होगी,ग्रामीणों को राज्य सरकार की काले कारनामों के बारे बताना होगा,योजना बनाकर आंदोलन करना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल कर जीत सुनिश्चित करने के मूल मंत्र दिया।गीता कोड़ा ने कहा कि जिस तरह रामसेतु का निर्माण में राम जी की सेना के छोटे बड़े सभी बानर लग कर किये थे,उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता है,जो जी जान से पार्टी का काम आज करतें आ रहें है,यह अलग बात है कि ग्रामीण जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाखंडी झूठ की बहकावें में उलझ जरूर गई,पर हम सब मिलकर इन का झूठ का पर्दाफास करेंगे,हमलोग चुप नही बैठेंगे,लागातार एक एक गांव में जाकर इनके भ्रट्राचार के कारनामों का उजागर कर जनता को सच बताएंगे,जिसके लिए मैं सदैव बगैर किसी डर के कार्यकताओं के साथ हूँ।जे एम एम वालों ने भाजपा के कार्यों से मोदिजी के कार्यों से प्रभावित भोली भाली आदिवासी जनता को अपने स्वार्थ सिद्धि के किये गुमराह किया,ठगा,बरगला कर भारतीय जनता पार्टी के विरोध में कार्य करवाया।गीता कोड़ा ने कहा कि स्थानीय विधायक यह बतावें की उन्होंने जनता की भलाई के लिए,युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ,आदिवासियों को अच्छी शिक्षा दिलाने,उनके स्वास्थ्य के लिए अबतक क्या क्या कार्य किया,एक भी नही,ये मुहँ में दही जमा कर बैठे हैं,क्यो नगर का चुनाव ये नही करवा रहें है,क्यों पेशा कानून लागू नही करवा रहे है,जिले के बंद पड़े खदानों को क्यों नही खुलवा रहें हैं।आज कोर्ट के आदेश पर कार्य राज्य में हो रहा है,राज्य सरकार नही कोर्ट चला रही है।सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिड़,पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा,अनूप सुलतानियाँ,गीता बालमुचू,नीला नाग ने भी संबोधित किया।सभा का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रामानुज शर्मा ने किया।सभा में कार्यक्रम सह प्रभारी बिजय देवगम,ब्राजील सुंडी, जिला उपाद्यक्ष राकेश बबलु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल,मंत्री सन्नी पासवान,धन्नो देवी,अखय खत्री,जयकिशन बिरुली,अभिजीत गागराई,लेबेया लागुरी,प्रताप कतियार,अनंत शयनम के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Duello di Esperti: Come i Tornei Trasformano le Partite Singole e Multigiocatore nei Casinò Online – Un’analisi esaustiva che esplora le radici storiche dei giochi singoli come le slot machine tradizionali e il video‑poker, confronta le dinamiche sociali dei tavoli live dealer con chat integrata e le nuove piattaforme di crypto casino che accettano bitcoin e altre criptovalute, svela le meccaniche di qualificazione dei tornei di slot, blackjack showdown e poker sprint, mette a fuoco l’influenza della volatilità dei giochi ad alta RTP sulla strategia di wagering nei tornei a premi progressivi, esamina il valore aggiunto delle leaderboard e dei badge sociali nella costruzione di community online, discute l’importanza dei portali di recensione indipendenti come Nucisitalia.It per orientare i giocatori verso operatori affidabili con licenze AAMS o Malta Gaming Authority, valuta l’impatto delle promozioni con bonus fino al 200 % e giri gratuiti su slot ad alta varianza come Book of Ra Deluxe o Gonzo’s Quest, confronta l’esperienza immersiva dei tavoli multiplayer con avatar personalizzabili rispetto alla solitudine della roulette single‑player, analizza casi studio reali di tornei settimanali su piattaforme che supportano casino con bitcoin e offre prospettive concrete su come la gamification avanzata, la realtà aumentata e i token non fungibili possano ridefinire il confine tra gioco individuale e cooperativo nei prossimi cinque anni – inoltre approfondisce le statistiche di conversione tra giocatori occasionali e high rollers quando partecipano a eventi con pool jackpot condivisi, illustra le differenze tra strutture di payout fisse e progressive nei tornei di slot a tema avventura versus quelli basati su meccaniche di skill come il blackjack live con dealer reale, fornisce una checklist operativa per valutare la sicurezza delle transazioni in un casino crypto rispetto ai tradizionali gateway bancari, infine suggerisce best practice per integrare strategie di bankroll management specifiche per tornei multi‑round dove il timing delle puntate può determinare la posizione finale nella classifica globale

Trending