Zindademocracy

जानिए किसके डर से कांग्रेस ने UP में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों पर लगाई रोक ! बढ़ते कोरोना मामलों के चलते कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों व रैलियों को स्थगित कर दिया है। प्रियंका गाँधी की 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' योजना से जुडी रैली भी अब टल गई।

उत्तर प्रदेश | देश में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ने का असर अब 2022 के विधानसभा चुनावों ऊपर भी दिखाई पद रहा है। बढ़ते कोरोना मामलों के चलते कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों व रैलियों को स्थगित कर दिया है। प्रियंका गाँधी की ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ योजना से जुडी रैली भी अब टल गई।
अन्य राज्यों में स्थति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आजतक से बातचीत में कहा, कांग्रेस पार्टी देश में कोरोना के बढ़ रहे केसों के चलते चिंता में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने दो हफ्तों तक राज्य में रैलियां न करने का फैसला किया है। इसके बाद स्थिति का जायजा लेकर आगे फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की है। हमें लगता है कि अन्य पार्टियां भी कांग्रेस के रैली न करने जैसे कदम पर विचार करेंगी। उन्होंने कहा, हमने अन्य राज्यों से भी स्थिति का जायजा लेकर फैसला लेने के लिए कहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए केसी वेणुगोपाल ने केंद्र को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र ने अपना काम वक़्त पर और ज़िम्मेदारी से किया होता तो ऐसा न होता।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending