Zindademocracy

राजेंद्र नगर उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे AAP के उम्मीदवार, संजय सिंह ने किया एलान 23 जून को इस सीट पर उपचुनाव होगा।

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर दुर्गेश पाठक के नाम का ऐलान किया। आप नेता संजय सिंह ने इस दौरान
पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से हमारे उम्मीदवार होंगे। बता दें कि यह सीट राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में हैं, आइए उनका सामना कीजिए। राजेंद्र नगर से विधायक आप नेता राघव चड्ढा ने दरअसल राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

23 जून को इस सीट पर उपचुनाव होगा।

AAP ने दुर्गेश पाठक को उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाया था। अब दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार चुना गया है। जब BJP के उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे तब आखरी बार राजेंद्र नगर से भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की थी। चुनाव आयोग ने बीते बुधवार को देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया था। सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में से दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट है। अन्य विधानसभा सीटों में झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की अतमाकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सुरमा और जुबराजगनर सीट हैं।

लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर हैं जो क्रमश: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की है जिसे भगवंत मान ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ा है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना 26 जून को होगी और उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की जाएगी।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending