Zindademocracy

दिल्ली : मुख़र्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की तोड़कर भागे छात्र संस्कृति कोचिंग सेंटर में आग की खबर है। आग लगने के कारण बच्चे खिड़की तोड़कर बाहर निकलते दिखे।

नई दिल्ली : दिल्ली में मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार को आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद तत्काल आग को बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के बाद कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से स्टूडेंट रस्सियों के सहारे उतरते दिखे। राहत की बात ये है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। कुछ छात्र रस्सी के सहारे बिल्डिंग से नीचे उतरते दिखे। इस दौरान कोचिंग सेंटर के 4 छात्र जख्मी हुए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1669251282736144384?s=20

दिल्ली का मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर हब है। यहां सिविल सर्विसेज से लेकर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले तमाम कोचिंग सेंटर मौजूद हैं जहां देश के कोने-कोने से स्टूडेंट आते हैं।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम ने कहा- पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2023 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ वितरित किया गया ऋण सीएम योगी ने कहा- लखनऊ, वाराणसी और आगरा में बनाएं यूनिटी मॉल बोले सीएम योगी- देश के अंदर ब्रांड बन चुकी है ओडीओपी योजना करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं प्रदेश की एमएसएमई इकाइयां: सीएम योगी

Trending