Zindademocracy

Brahmastra Trailer Released : अयान मुख़र्जी द्वारा निर्मित इस जादुई दुनिया को देखने के लिए हो जाइये तैयार फैंस का इंतज़ार 9 सितम्बर 2022 को ख़त्म हो जाएगा जब ये फिल्म रिलीज़ होगी।

मुंबई, महाराष्ट्र | फैंस का इंतज़ार ख़त्म हुआ। आज यानी 15 जून 2022 को फिल्म “Brahmastra : Part 1-Shiva” का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और ट्रेलर देख कर रणबीर और अलिअ के फैंस फुले नहीं समा रहे। लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे फैंस का इंतज़ार 9 सितम्बर 2022 को ख़त्म हो जाएगा जब ये फिल्म रिलीज़ होगी। ट्रेलर में रणबीर कपूर और अलिअ भट्ट की लव स्टोरी के बीच एक जादुई दुनिया बसी दिखाई पद रही है जिसमें vfx, एक्शन और संगीत का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म से जो उम्मीदें लगाई जा रही हैं, फिल्म का ट्रेलर ही उनसे भट आगे निकल गया है।

कई बड़े अभिनेता फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका
फिल्म में लीड हीरो और हीरोइन का किरदार संभाल रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में एक से बढ़कर एक चेहरे देखने को मिलेंगे। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी, मोनी रॉय के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। ट्रेलर के हिसाब से तो अमिताभ इस फिल्म में रणबीर को रास्ता दिखाते नज़र आ रहे हैं। मोनी रॉय इस फिल्म में खलनायक के तौर पे नज़र आएंगी।

अन्य कास्ट में दिव्येंदु शर्मा और डिंपल कपाडिया भी नज़र आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख़ खान भी एक स्पेशल भूमिका में नज़र आएँगे।

फिल्म का अमूमन बजट 300 करोड़ है।

फिल्म के इर्द गिर्द बनी विभाजित राय
हालाँकि, फिल्म में मौजूद स्टार्स के फैंस को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है मगर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होते ही खामिया निकालना और इसे हॉलीवुड से तौलना शुरू कर दिया है। कई लोग फिल्म में मौजूद माइथोलॉजी के एलिमेंट को पसंद नहीं कर रहे। उनका मानना है कि इस फिल्म में हॉलीवुड की मार्वल फिल्म जैसा कुछ होना चाहिए था।

मगर ये फिल्म भारत की पष्ट भूमि पे आधारित है। ये भारत के इतिहास के मैथोलॉजिकल एलिमेंट्स को आज की दुनिया में रख रही है।

खैर इस फिल्म का हमे बेसब्री से इंतज़ार है। हम तो यही कहेंगे की इस फिल्म को आप भी एक मौका दें, क्योंकि इस फिल्म में हमारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नए पैमाने पर पहुंचाने की क्षमता है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending