Zindademocracy

वर्तमान सपा विधायक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सपा विधायक पर दबंगई का आरोप लगाते हुए बिजली घर के कर्मचारियों ने अपने साथ हुई हिला हुज्जत का सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश | विधायक पर ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी अभिषेक मिश्रा की पिटाई का आरोप लगा है। अभिषेक मिश्रा बिसौली के टाउन बिजली घर पर तैनात कर्मचारी हैं। सपा विधायक लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ बिजली घर पर पहुंचे थे। बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्य पर बिजली घर में तोड़ फोड़ करने का आरोप लगा। कर्मचारियों ने बिजली घर की वेलेंस सीट के लिए किया तहस नहस करने का आरोप भी विधायक पर लगा है।

आशुतोष मौर्य बदायूं की बिसौली विधान सभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक हैं। प्रशासन के संज्ञान में आते ही विधायक आशुतोष मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

बाइट – अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा

 

बदायूं से, इंतज़ार हुसैन की रिपोर्ट 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending