Zindademocracy

लालकुआँ_आईटीबीपी जवान को मारी कार ने टक्कर,घटना सीसीटीवी में कैद – देखें वीडियो

लालकुआँ -(ज़फर अंसारी) लालकुआं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे जोकि नारायण पुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में निवास करते हैं को गत प्रातः मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने को जाने के दौरान पीछे से आई तेज गति की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला एवं अन्य सहयोगियों द्वारा पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली से आए घायल जवान के बच्चों द्वारा उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में उक्त कार जवान को पीछे से टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है।

जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला कोतवाली लालकुआं के संज्ञान में नहीं है, वह क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए टक्कर मारने वाली कार का पता लगाएंगे।

विदित रहे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए लगभग 60 वर्षीय आनंद पांडे नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में पत्नी के साथ निवास करते हैं, उनके दोनों बच्चे नोएडा में सर्विस करते हैं। गत 17 फरवरी की प्रातः 5:25 में वह मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने के लिए जा रहे थे इसी दौरान पाल स्टोन क्रेशर के सामने लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम ने कहा- पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2023 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ वितरित किया गया ऋण सीएम योगी ने कहा- लखनऊ, वाराणसी और आगरा में बनाएं यूनिटी मॉल बोले सीएम योगी- देश के अंदर ब्रांड बन चुकी है ओडीओपी योजना करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं प्रदेश की एमएसएमई इकाइयां: सीएम योगी

Trending