आमडारी निवासी रामजी वर्मा का दस वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा रविवार शाम से गायब हो गया था। अगले दिन सुबह गायब बालक का शव एक संदिग्ध बोरी में गांव के बाहर मिला। बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया की घटना की जांच हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्हे मंगलवार की रात में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसी ने शिवम की हत्या की है। वह उसी गांव का रहने वाला प्रतीक वर्मा है। प्रतीक वर्मा शिवम के चाचा द्वारा तंज कसे जाने से नाराज था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने शिवम को गड़ही में डुबो कर मारा था। एएसपी ने बताया कि प्रतीक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
Related Posts
प्रयागराज में सफाई मित्रों की कलाई पर सजी राखी, स्वच्छता का लिया संकल्प
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 26 अगस्त ।रक्षाबंधन के अवसर पर प्रयागराज नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छता रक्षाबंधन’ कार्यक्रम आयोजित…
अयोध्या के महापौर ने रीडगंज में स्थापित ट्यूबवेल का किया लोकार्पण
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57.…
रायबरेली में छात्र सड़क पर उतरे,बिजली-किताबों को लेकर प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -रायबरेली,10सितम्बर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र बुधवार…
