अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल जनता को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
विश्व प्रसिद्ध संगम नगरी में कांवड़ यात्रियों के ऊपर की गई पुष्प वर्षा
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की…
वाराणसी में दक्षिण भारतीय का शव मिला
ख़बर शेयर करें -वाराणसी के तुलसी घाट पर एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी पहचान श्रीनिवास मूर्ति के रूप…
सीएसजेएम विश्वविद्यालय एक नए विजन के साथ आगे बढ़ने को तैयार: कुलपति
ख़बर शेयर करें -कुलपति प्रो विनय पाठक ने बताया कि एलुमनाई एसोसिएशन अपने प्रख्यात पूर्व छात्रों को डिस्टिंग्विश एलुमनाई अवार्ड…
