आमडारी निवासी रामजी वर्मा का दस वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा रविवार शाम से गायब हो गया था। अगले दिन सुबह गायब बालक का शव एक संदिग्ध बोरी में गांव के बाहर मिला। बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया की घटना की जांच हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्हे मंगलवार की रात में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसी ने शिवम की हत्या की है। वह उसी गांव का रहने वाला प्रतीक वर्मा है। प्रतीक वर्मा शिवम के चाचा द्वारा तंज कसे जाने से नाराज था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने शिवम को गड़ही में डुबो कर मारा था। एएसपी ने बताया कि प्रतीक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
Related Posts
जिला कारागार में बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने किया बंदी भाइयाें का टीका
ख़बर शेयर करें -गुरूवार को भाई दूज पर अपने भाई के माथे पर तिलक करने के लिए सुबह से ही…
वाराणसी: गंगा खतरे के निशान ओर बढ़ रही,मणिकर्णिका घाट की गलियों तक पानी पहुंचा
ख़बर शेयर करें -वाराणसी,28 अगस्त । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर को पार…
वाराणसी : अपर पुलिस उपायुक्त, डॉ. ईशान सोनी के स्थानांतरण पर दी गई विदाई, सीपी ने सराहा
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 13 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी के…
