पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा बस्ती में रहने वाले एहसान उम्र 40 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मोदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एहसान किन्नर समुदाय के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि कहीं किन्नरों के साथ रहने की वजह से उनकी हत्या तो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पंकज चौधरी
ख़बर शेयर करें -लखीमपुर- खीरी, 14 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज…
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लोगों को किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -यह बातें बुधवार काे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा में आयोजित सम्मान समारोह में कही।…
बालक का हत्यारा पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -आमडारी निवासी रामजी वर्मा का दस वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा रविवार शाम से गायब हो गया था।…
