पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना मोदीनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा बस्ती में रहने वाले एहसान उम्र 40 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना मोदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि एहसान किन्नर समुदाय के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि कहीं किन्नरों के साथ रहने की वजह से उनकी हत्या तो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
अवैध पशु कटान करने वाला अभियुक्त कुरैशी मुठभेड़ में गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अवैध पशु कटान करने वाला अभियुक्त कुरैशी मुठभेड़ में गिरफ्तार फिरोजाबाद, 11 फरवरी (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस…
वाराणसी विकास प्राधिकरण नेट जीरो लाइब्रेरी बनाएगा,परियोजना में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी,23 जुलाई (हि.स. )। वाराणसी शहर में एक अभिनव पहल के अंतर्गत नेट जीरो लाइब्रेरी का निर्माण…
बरेली शहर काे जाम से मिलेगी राहत, महर्षि चौक–श्यामगंज पुल मार्ग बनेगा मॉडल रोड
ख़बर शेयर करें -बरेली, 17 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रमुख…
