कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
विन्ध्य महोत्सव में देश के कलाकारों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक विविधता
ख़बर शेयर करें -26, 27 एवं 28 सितंबर को संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सहयोग से झारखंड के कलाकारों…
औरैया में यमुना का जलस्तर घटा
ख़बर शेयर करें -बीते दिनाें यमुना नदी के जलस्तर की बात करे ताे औरेया और आसपास के क्षेत्रों में नदी…
तिरंगे के सम्मान में निकली यात्राएं, शहर से ग्रामीण तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 10 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में…
