थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक गौरव पंवार गश्त पर थे। उन्होंने सेक्टर 62 के डी- पार्क के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। सीट पर बैठे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र सर्वेंद्र बताया। उन्होंने बताया कि जब कार के पेपर चेक किए गए तो वह दस्तावेज देने में असफल रहा। जब कार के नंबर को ई- चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो कार का नंबर कुछ और निकला, जबकि कार पर कोई और नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने बताया कि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त कार को उसने 2 वर्ष पूर्व सेक्टर 63 से चोरी की थी। यह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Related Posts
मुठभेड़ में किसान का हत्यारोपी अरुण उर्फ मिर्ची गिरफ्तार, गोली लगी
ख़बर शेयर करें -फिरोजाबाद, 06 जनवरी । थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने सोमवार देर रात किसान के हत्यारोपी अरुण उर्फ…
छात्रों को अपशब्द बोलने का ओम प्रकाश राजभर को किसने दिया सर्टिफिकेट : अतहर जमाल
ख़बर शेयर करें -अतहर जमाल लारी ने कहा कि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हित और मुद्दों पर…
दिग्विजय सिंह की चिंता, कहा- हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी
ख़बर शेयर करें -झांसी, 03 अक्टूबर । मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- आरएसएस कहती है…
