Zindademocracy

दिल्ली : पडोसी से दवाई लेने गई नाबालिग के साथ रेप, घर पे तड़पती रही बीमार माँ दिल्ली के पांडव नगर इलाके से एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

नई दिल्ली | दिल्ली के पांडव नगर इलाके से एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां घर पर बीमार थी और उसने अपनी बेटी को पड़ोसी से मदद मांगने के लिए भेजा लेकिन पड़ोसी ने मदद देने की बजाय उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

नाबालिग लड़की का रेप
पांडव नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 12 साल है, जो यमुना खादर इलाके में रहती है पूरा परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है।

पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
अपने बयान में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आधी रात के करीब उसकी मां की तबियत अचानक खराब हुई तो माँ ने उससे पडोसी अरुण से दवा लाने को कहा। पड़ोसी के घर पहुँचते ही आरोपी अरुण दवा दिलाने के बहाने से पीड़िता को सुनसान जगह ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी बच्ची को मोहल्ले के बहार छोड़ कर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीएम और सीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से साढ़े सात लाख युवाओं को देंगे नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम ने कहा- पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2023 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बैंकों द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 3 लाख 41 हजार एमएसएमई उद्यमियों को एक साथ वितरित किया गया ऋण सीएम योगी ने कहा- लखनऊ, वाराणसी और आगरा में बनाएं यूनिटी मॉल बोले सीएम योगी- देश के अंदर ब्रांड बन चुकी है ओडीओपी योजना करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं प्रदेश की एमएसएमई इकाइयां: सीएम योगी

Trending