बीते दिनों बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से मुख्यालय में प्रवाहित होने वाली दोनों नदियां खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर बह रही थी। मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोटा बैराज से 0.15 लाख क्यूसेक, माताटीला बांध से 0.96 लाख क्यूसेक तथा लहचूरा बांध से 0.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार को नदियों में लहचूरा बांध से 76000 क्यूसेक, माताटीला बांध से 52112 क्यूसेक, कोटा बैराज से 11097 व मौदहा डेम से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल नदियों का जल स्तर शुक्रवार रात में स्थित हो गया था। जो शनिवार सुबह आते आते घटने लगी। शुक्रवार रात 12 बजे यमुना नदी का अधिकतम जल स्तर 107.320 मीटर पर पहुंचा। इसके बाद बढ़ने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हालांकि अभी भी यमुना नदी खतरे के निशान से करीब 2.59 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि बेतवा नदी का अधिकतम जलस्तर 106.810 मीटर तक पहुंचा और उसके बाद स्थिर हो गई। शनिवार को सुबह बेतवा नदी घटने लगी। हालांकि बेतवा नदी अभी खतरे के निशान से करीब 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र यमुना घाट, बेतवा घाट, मेरापुर, डिग्गी, कुछेछा, शंकरी पीपल, चंदुलीतीर, केसरिया का डेरा, जौहरिया का डेरा आदि स्थानों में बाढ़ का पानी घुसने से यहां के लोगों को सुरक्षित बाढ़ राहत शिविरों में डेरा डाल लिया है। लोग अपने मवेशी भी राहत शिविरों में ले गए है। जहां दोनों समय जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
Related Posts
फैन लगाते समय करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ख़बर शेयर करें -मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मीरा (28) फर्राटा फैन लगा रही थी। इसी दौरान फैन में प्रवाहित…
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास घेरा
ख़बर शेयर करें -अभ्यर्थियों का कहना है कि हाई कोर्ट का जो फैसला आया था सरकार ने उसे जानबूझ कर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : पंकज चौधरी
ख़बर शेयर करें -लखीमपुर- खीरी, 14 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज…
