थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हथेडा गांव निवासी नचक लाल की पत्नी शीला देवी (50) गुरुवार देर शाम काे गाय चराने के बाद वापस घर लौट रही थीं। अदवा-हलिया रोड पार करते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला घायल हाे गई। परिजनाें ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
अमेठी : नवविवाहिता की गाेमती नदी में डूबकर मौत
ख़बर शेयर करें -बाजार शुक्ल थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने साेमवार काे बताया कि तिवारी का पुरवा मजरे मकदूमपुर कला की…
चौकी में बीयर पीने के मामले में एक आरक्षी निलंबित, तीन लाइन हाजिर
ख़बर शेयर करें -चौकी में बीयर पीने के मामले में एक आरक्षी निलंबित, तीन लाइन हाजिर फिरोजाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)।…
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर परेशान किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा कस्बे के तिलक नगर नरैनी रोड निवासी 69वर्षीय केशव चौरिहा…
