Zindademocracy

रूस ने BBC पर लगाया बैन तो संस्थान ने खोज लिया PLAN B इस फैसले के पीछे मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा "यूक्रेन में युद्ध के बारे में झूठी जानकारी फैलाने" को आधार बताया है।

नई दिल्ली | रूस ने BBC सहित कई विदेशी समाचार संगठनों की वेबसाइटों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा “यूक्रेन में युद्ध के बारे में झूठी जानकारी फैलाने” को आधार बताया है।

रूस ने बीबीसी, वॉयस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी, डॉयचे वेले और अन्य मीडिया आउटलेट्स की वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। लेकिन रोचक बात ये है कि बीबीसी ने प्रतिबंध के बादजूग कुछ तरीके बताए हैं जिनके जरिए रूस के लोग अब भी उनकी सेवाओं का लाभ ले पाएंगे।

BBC ने बताया उपाय
रूसी सरकार ने जिन मीडिया आउटलेट्स पर पाबंदियां लगाई हैं, उसमें बीबीसी भी शामिल है, लेकिन बीबीसी ने इसका तोड़ ढूंढ निकाला है।

प्रतिबंध के बावजूद बीबीसी की सेवाओं के लिए आप Psiphon App का सहारा ले सकते हैं, जो एंड्रॉयड, iOS, विंडो और Mac सभी पर उपलब्ध है।

टोर ब्राउजर के पास भी डायरेक्टेड बीबीसी साइट है, जिसका यूआरएल आप नीचे बीबीसी की पोस्ट में देख सकते हैं।

बीबीसी ने ये भी कहा है कि यदि आपको इन दोनों ऐप को पाने में दिक्कत आती है तो उन्हें एक मेल करें get@psiphon3.com या gettor@torproject.org पर। इसके बाद आपको एक डायरेक्ट और सेफ डाउनलोड लिंक भेजा जाएगा।

रूस को पश्चिमी मीडिया से दिक्कत
रूस ने कई बार शिकायत की है कि पश्चिमी मीडिया संगठन आंशिक और अक्सर रूस विरोधी दृष्टिकोण पेश करते हैं, जबकि इराक और विनाशकारी विदेशी युद्धों के लिए अपने नेताओं को जिम्मेदार ठहराने में फेल रहते हैं।

रूस के संचार प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बीबीसी, वॉयस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी, डॉयचे वेले और अन्य मीडिया आउटलेट्स की वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending