वाराणसी, 21 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान वे प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं, शहर में प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेंगे और अंतिम सूची को मंजूरी देंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू स्थित प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पुनः सर्किट हाउस लौटेंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है।
Related Posts
शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ख़बर शेयर करें -उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 5 सितंबर को आयोजित संगोष्ठी” वर्तमान परिवेश में शिक्षकों…
मुरादाबाद में सपा जिला कार्यालय को खाली के आदेश पर रोक
ख़बर शेयर करें -यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा एवं न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता शशि नंदन को…
चीनी मिलों के संचालन व भुगतान पर डीएम ने की समीक्षा, बकाया भुगतान के दिए सख्त निर्देश
ख़बर शेयर करें -बैठक में चीनी मिल फरीदपुर, मीरगंज, बहेड़ी, सेमीखेड़ा और नई मिल त्रिवटीनाथ शुगर्स एंड केमिकल्स प्रा. लि.…
