प्रयागराज, 24 मार्च । वसीयाबाद टाइगर ने दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली गई 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में दिलदार स्ट्राइकर ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर ने 7 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में वसीयाबाद टाइगर ने प्रयाग पेंट को सुपर ओवर में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दिलदार स्ट्राइकर ने चबूतरी मैजिकल स्टार को 34 रन से हराया।मुख्य अतिथि एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की। फैज अली को मैन ऑफ द फाइनल एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, साहिल को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी अम्पायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे। कमेंट्री मुर्शिद रजा ने की। सकलैन खान ने मुख्य अतिथि और एमआईसी के क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य कुतुबुद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन एवं मोहम्मद शारे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर रॉकी खान, एहतेशाम, डॉ. जुबेर अहमद, गामा खान, मोहम्मद अकरम खान, हफीज खान, ताज मुस्तफा, इनायत रसूल, असलम खान आदि मौजूद रहे।
Related Posts
प्रयागराज पहुंचने वालों मार्गो की डीजी पुलिस यूपी ने जाना यथास्थिति
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज पहुंचने वालों मार्गो की डीजी पुलिस यूपी ने जाना यथास्थिति प्रयागराज,17 फरवरी(हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने का आदेश दिया
ख़बर शेयर करें -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर गंभीर टिप्पणी की है। हाईकोर्ट…
महाकुम्भ का आखिरी स्नान : सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ का आखिरी स्नान : सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था…
