Zindademocracy

Uttrakhand News:केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ से भाजपा की विधायक शैला रानी रावत नहीं रही। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

कुछ माह पूर्व विधायक शैलारानी रावत मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई थी। रीढ़ की हडडी में फ्रैक्चर था। देहरादून के एक हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी की गई थी। बताया जा रहा है कि सर्जरी सफल नहीं रही। सर्जरी के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही।

मंगलवार देर रात केदारनाथ की लोकप्रिय विधायक शैलारानी रावत ने अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरी केदारघाटी में शोक की लहर है।

विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक शिक्षिका के रूप में अपने कॅरियर की शुरू करने वाली शैलारानी रावत ने राजनीति में भी मुकाम हासिल किया। ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और दो बार विधायक बनीं। 2012 में वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती और 2022 में भाजपा से विधायक बनी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending