स्थानीय निवासियों और वार्ड सभासद सुमित वर्मा के अनुसार अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी फॉल्ट मानकर ध्यान नहीं दिया। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर जांच की। मौके पर ट्रांसफार्मर कटा-फटा हालत में पड़ा मिला। उसके अंदर से कॉपर वायर सहित अन्य कीमती उपकरण गायब थे। बिजली न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके अलावा घरों में लगे मोटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना वार्ड सभासद द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह को दी गई। उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
Related Posts
ट्रांसफॉर्मर फटने से लगी भीषण आग,दर्जन भर बाइक,तीन दुकानों में रखा सामान जल कर खाक
ख़बर शेयर करें -फर्रुखाबाद,24 जून । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से…
कृषि कार्य के हित में नैनो उर्वरक का ट्रायल
ख़बर शेयर करें -कृषि कार्य के हित में नैनो उर्वरक का ट्रायल लखनऊ, 23 फरवरी(हि.स.)। लखनऊ में बक्शी का तालाब…
नहर में पानी का इंतजार करते किसान, खेतों में पसरा सन्नाटा
ख़बर शेयर करें -नहर में पानी का इंतजार करते किसान, खेतों में पसरा सन्नाटा – सिरसी बांध की चुप्पी से…
