निरीक्षण के दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर और जनपद के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव के इंतजामों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, बेसहारा और राहगीरों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जालौन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार उरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा
ख़बर शेयर करें -यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा जालौन, 27 जून (हि.स.)।…
डीआरएम ने माल यातायात के सम्बन्ध में सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन
ख़बर शेयर करें -मंडल रेल प्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल में फ्रेट यातायात को और किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है…
पर्यावरण संरक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व : महेंद्र पाल
ख़बर शेयर करें -गोरखपुर, 01 जुलाई । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर बनाने के…
