कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर किया। एनआईबी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला स्वास्थ्य का सीधा संबंध बच्चों के कल्याण, परिवार की स्थिरता और समाज के समग्र विकास से है। उन्होंने इस अभियान को स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार, सशक्त राष्ट्र की अवधारणा से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय जैविक संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान सुरक्षित डायग्नोस्टिक्स, वैक्सीन और चिकित्सीय उत्पादों की उपलब्धता के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जागरूकता और परिवार व समुदाय के निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह ने भी अपने विचार रखे और महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को समाज के विकास की नींव बताया। इस अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार नामक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Related Posts
उप्र में तेज बारिश का दौर जारी, नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 01 सितंबर । उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारी बारिश…
श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ख़बर शेयर करें -जौनपुर, 19 जुलाई । यूपी के जौनपुर में नगर के रासमंडल मोहल्ला में भगवान जगन्नाथ मंदिर में…
ट्रांसफॉर्मर फटने से लगी भीषण आग,दर्जन भर बाइक,तीन दुकानों में रखा सामान जल कर खाक
ख़बर शेयर करें -फर्रुखाबाद,24 जून । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से…
