पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव के शिवम शर्मा की पत्नी बीती मई माह से लापता थी। पति के शिकायत पर पुलिस ने महिला काे चेन्नई (तमिलनाडु) से बरामद किया। महिला ने पुलिस काे बताया कि उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी राजा उर्फ एहसान से उसने एक मई काे निकाह कर लिया है। उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम खुशबू खातून रख लिया है। निकाहनामा की जांच में पाया कि राजा मियां ने कूटरचित दस्तावेज का उपयाेग किया है। महिला का उसके पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। उसका छह साल का बेटा भी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम तथा काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। आरोपिताें में राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्लाह और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।————-
Related Posts
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल
ख़बर शेयर करें -औरैया, 01 जुलाई (हि .स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश…
सोनभद्र: ट्रक और पिकअप में टक्कर, एक की माैत व पांच घायल
ख़बर शेयर करें -सोनभद्र: ट्रक और पिकअप में टक्कर, एक की माैत व पांच घायल सोनभद्र, 17 फरवरी (हि.स.)। बभनी थाना क्षेत्र के…
टैक्स मंदिर दे, लुत्फ मौलवी साहब उठाएं ऐसा लंबे समय तक नहीं चलेगा : स्वामी हरिगिरि जी
ख़बर शेयर करें -टैक्स मंदिर दे, लुत्फ मौलवी साहब उठाएं ऐसा लंबे समय तक नहीं चलेगा : स्वामी हरिगिरि जी…
