Zindademocracy

EU का पुतिन के खिलाफ बड़ा एक्शन, जब्त करेगा रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियां यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है.

कीव | रूस ने लगातार दूसरे दिन भी यूक्रेन पर अक्रामक हमले जारी रखे हैं। अपने बचाव में यूक्रेन भी रूस पर हमले कर रहा है। रूसी सेना उत्तर पूर्व और पूर्व की ओर यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है।

यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है. ईयू ने यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का निर्णय लिया है. ईयू यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई के विरोध में है. पुतिन की संपत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है. यूरोपीय संघ (EU) यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। ईयू ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को जब्त करने जा रहा है।

रूस यूक्रेन के कई शहरों पर कब्ज़ा
रूस के यूक्रेन पर हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय जगत से सहयोग की अपील की। साथ ही इस बात का अफसोस भी जताया कि इस युद्ध में वह दुनिया में अकेला पड़ गया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूसी सेना, उनके कुछ फाइटर जेट मार गिराने का भी दावा किया है, लेकिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending