थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय राकेश ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी स्कूल में माली का काम करते थे। राकेश परिवार के साथ स्कूल परिसर में ही रहते थे। मंगलवार की शाम को स्कूल की छत पर जाकर राकेश ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। वही मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया शुरुआत में सुसाइड की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस को बताया की दो महीने पहले राकेश के साले की इसी स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह भी स्कूल में काम करता था। परिजनों ने उस मामले में भी हत्या का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि दो महीने पहले हुई मौत के मामले में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस द्वारा उसकी भी जांच की जाएगी।
Related Posts
वसंत पंचमी पर्व शुक्रवार को,महापौर ने सरस्वती पूजा पंडालों के पास सफाई का दिया निर्देश
ख़बर शेयर करें -वाराणसी,22 जनवरी । बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी माघ शुक्ल पंचमी वसंत पंचमी पर्व मनाने और मां…
त्रिवेणी स्नान के साथ भगवान राम की भक्ति का अनूठा संगम
ख़बर शेयर करें -त्रिवेणी स्नान के साथ भगवान राम की भक्ति का अनूठा संगम – प्रभु राम के साथ लिखा…
करपात्र प्राकट्योत्सव के पहले दिन एक लाख किशमिस से हुआ गणपति लक्षार्चन
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 21 जुलाई । दुर्गाकुण्ड स्थित श्री धर्मसंघ (मणि मन्दिर) परिसर में सोमवार को 14 दिवसीय 118…
