पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद देवरिया के रहने वाले विजय कुमार ने इकोटेक तीन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी। कंपनी में बुलंदशहर का रहने वाला विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपित विक्रांत उनकी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण युवती ने 16 सितम्बर को आत्महत्या कर ली थी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित विक्रांत को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
यूपी में 10 हजार राजनीतिक पद, 20-50 हजार की सैलरी, भाजपा कैसे मनाएगी नेताओं को?
ख़बर शेयर करें -योगी सरकार 2.0 का तीन साल का कार्यकाल 25 मार्च को पूरा होने जा रहा है और…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 01 फरवरी को संगम में लगायेंगे डुबकी
ख़बर शेयर करें -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 01 फरवरी को संगम में लगायेंगे डुबकी महाकुम्भनगर,31 जनवरी (हि.स.)। भारत के उप राष्ट्रपति…
सावन के तीसरे सोमवार को भी शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब
ख़बर शेयर करें -शहर के सुप्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर, बाबा सिद्धनाथ धाम, खेरेश्वर, जागेश्वर और कैलाश मंदिर में देर रात से…
