थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरा लोहार गढ़वा निवासी की ननकीवा(50)पत्नी भगवानदीन व उसकी बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन(20) पत्नी दिलीप निषाद आज सुबह गांव की कई महिलाओं के साथ पहलवान के डेरा स्थित टीले से मिट्टी की खोदाई करने गई थी। जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। इसमें सास व उसकी बहू मलबे में दब गई। साथ आईं महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने हाथों व फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 और 108 एंबुलेस के कर्मियाें ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन की मौत हो गई जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
महाकुम्भ मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : जिलाधिकारी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : जिलाधिकारी – सोशल मीडिया पर तैर…
प्रधानमंत्री का नेत्र कुम्भ के प्रति उद्गार हमारे लिये प्रेरणादायी : चंद्रशेखर
ख़बर शेयर करें -प्रधानमंत्री का नेत्र कुम्भ के प्रति उद्गार हमारे लिये प्रेरणादायी : चंद्रशेखर -्र-नेत्र कुम्भ के प्रति प्रधानमंत्री…
मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय व्रत अनुष्ठान सोमवार से,17 गांठ का धागा धारण करेंगे व्रती
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 09 नवंबर । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय व्रत…
