एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर केसरवानी पुत्र रमेश चन्द्र केसरवानी है। इसके खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरीगद्दी अल्लापुर निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने वर्ष 2023 में मुट्ठीगंज के बलुआघाट निवासी नीरज कुमार उर्फ सल्लू पुत्र राजकिशोर और मुट्ठीगंज निवासी सुधीर केसरवानी के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर केसरवानी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई प्रभारी जयप्रकाश राम एवं उनकी टीम लगी हुई थी । मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने रविवार रात महाराष्ट्र खड़े भिवंडी शांति नगर स्थित उत्सव होटल से रविवार रात गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया।
Related Posts
नीट मुद्दे पर संघर्ष का बिगुल, वाराणसी से जंतर-मंतर तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर, 12 जून । प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर…
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों तक छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए मुरादाबाद में बड़ी पहल
ख़बर शेयर करें -उप निदेशक/छात्रवृत्ति योजनाधिकारी, समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व दशम एवं दशमोत्तर…
बजट से विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से लगेंगे पंख :नरेंद्र कश्यप
ख़बर शेयर करें -बजट से विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से लगेंगे पंख :नरेंद्र कश्यप भाजपा ने किया…
