माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
महाकुम्भ:दोपहर 02 बजे तक 95.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ:दोपहर 02 बजे तक 95.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर, 11…
प्रेमी से झगड़े के बाद नाबालिग प्रेमिका का गंगा में मिला शव
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 28 फरवरी । ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी से झगड़ा हाेने के बाद नाबालिग प्रेमिका का…
कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया युवती का शव
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 22 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार…
