Zindademocracy

लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिली जान की धमकियों के बाद अब सलमान खान को मिला बंदूक का लाइसेंस, जुलाई में किया था अप्लाई सलमान ख़ान ने बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद 'सेल्फ़ डिफ़ेंस' कारण देते हुए आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

मुंबई, महाराष्ट्र | अभिनेता सलमान ख़ान को बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, सलमान ख़ान ने बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद ‘सेल्फ़ डिफ़ेंस’ कारण देते हुए आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। कुछ दिनों पहले सलमान ख़ान को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर के दफ़्तर जाते देखा गया था। अब सलमान ख़ान को सेल्फ़ प्रोटेक्शन के लिए गन लाइसेंस इश्यू किया गया है। सलमान ख़ान ने अपनी गाड़ी भी बदल ली है और अब वे बुलेटप्रूफ़ लैंड क्रूज़र से सफ़र करते हैं।

सलमान ख़ान और उनके पिता सलीम ख़ान दोनों को ही जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। जून के शुरुआत में सलमान खान की हत्या की साज़िश पर एक बड़ा खुलासा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि सलमान ख़ान के घर यानि गैलेक्सिया अपार्टमेंट के बाहर ही उन्हें गोली मारने की योजना थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंग ने उनके घर की रेकी की थी।

रिपोर्ट के अनुसार 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद ही सलमान खान को धमकी भर खत मिला था। इस खत पर GB और LB साइन किए गए थे। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर गोल्डी ब्रार और लॉरेंस बिश्नोई का ही नाम है। लॉरेंस बिश्नोई ने 2018 में भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

सलमान ख़ान अभी फरहाद सामजी की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ पर काम कर रहे हैं। ये फ़िल्म अप्रैल 2023 में रिलीज़ हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फ़िल्म में शहनाज़ गिल भी नज़र आने वाली हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending