कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। श्री वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी देवनारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल व काशी की भस्म के साथ-साथ दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, फल, फूल, केसर, हल्दी, रोली, अक्षत एवं पंचामृत आदि विभिन्न पूजन सामग्रियों से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई। सामूहिक रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान आरती ठाकुर एवं मुनीश ठाकुर अपने पुत्र शुरू सरन, डाॅ. पुरु सरन साथ रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास एवं मुख्य संयोजक श्याम कृष्ण रस्ताेगी ने किया।
Related Posts
श्रद्धा और विश्वास से मिलता है प्रभु का साक्षात्कार : आचार्य शांतनु महाराज
ख़बर शेयर करें -आचार्य शांतनु जी महाराज ने माता पार्वती की शंका का समाधान करते हुए कहा कि ईश्वर सगुण…
राममन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास
ख़बर शेयर करें -– डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग, 50 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक; रामलला को अर्पित होगा 56…
नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल राहगीर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी 55 वर्षीय इमाम अली बरौंधा बाजार से…
