Zindademocracy

राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार 1984 बैच के आईएएस राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे।

नई दिल्ली | देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे. वो 15 मई को कार्यभार संभालेंगे। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील चंद्रा 14 मई को रिटायर हो रहे हैं।

1984 बैच के आईएएस राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार का 65वां जन्मदिन है। संविधान के मुताबिक, निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल छह साल या फिर 65 साल की उम्र तक होता है।

भारत सरकार की 36 वर्षों से अधिक की सेवा के दौरान राजीन कुमार ने केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों और बिहार/झारखंड के अपने राज्य संवर्ग में काम किया है। बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और एमए पब्लिक पॉलिसी की शैक्षणिक डिग्री हासिल करने के बाद राजीव कुमार को सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में व्यापक कार्य अनुभव है।

प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के उपयोग और अधिक पारदर्शिता, वितरण की दिशा में मौजूदा नीति व्यवस्था में संशोधन लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता है। राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव, भारत सरकार के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 को कार्यालय छोड़ने तक अध्यक्ष सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के रूप में नियुक्त किया गया. राजीव कुमार 2015 से कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के स्थापना अधिकारी भी रहे हैं।

राजीव कुमार भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत में गहरी रुचि रखने वाले एक उत्साही ट्रेकर हैं। वो हिमालय के लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम आदि, पश्चिमी घाट, पालघाट, आदि में अनेक दर्रों को ट्रेक कर पार कर चुके हैं।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending