इस वर्ष इस मेला का शुभारंभ 26 अगस्त को विशाल शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों के साथ चल रही हैं। श्री कृष्णलीला तीजा कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ बब्बू दीक्षित ने बताया कि शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल करने की तैयारी हो रही है। 26 अगस्त की रात में कस्बे के रामलीला मैदान में नगर पंचायत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानपुर के योगेश योगी ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। छोटी बाजार में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला किया जाएगा। पशु बाजार मेला मैदान में झांसी के मशहूर इसरार कंपनी के कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। जबकि त्रिवेणी मैदान में 48 घंटे का अखंड कबीरी भजन कार्यक्रम शुरू होगा। 27 अगस्त को दिन में पशु बाजार में मैदान में विशाल दंगल होगा। रात में इसरार ग्रुप के कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। रामलीला मैदान में दिन में मशहूर आल्हा गायक चंद्रभान सिंह यादव के नेतृत्व में आल्हा गायन होगा। रात में छतरपुर के मशहूर बुंदेली गायक बाबूलाल मस्ताना व नेहा दिसोरिया बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुति देंगे। 28 अगस्त को दिन में पशु बाजार मेला मैदान में आल्हा गायन होगा और रात में झांसी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ मेले का समापन होगा। कस्बे के इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियां चरम पर हैं। पशु बाजार मेला मैदान सजकर तैयार होने लगा है। झूले सर्कस आदि लगने शुरू हो गए हैं। बाहर से आने वाली दुकानदार जमीन लेकर सामान लाने में जुटे हुए हैं।
Related Posts
जूना अखाड़े के जगद्गुरू आचार्य बने स्वामी वसंत विजयानंद गिरि
ख़बर शेयर करें -जूना अखाड़े के जगद्गुरू आचार्य बने स्वामी वसंत विजयानंद गिरि महाकुम्भनगर, 12 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में…
कार ने मारी स्कूटी में टक्कर, एक की मौत
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 28 जनवरी । थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 की लाल बत्ती के पास बुधवार…
बिना रॉयल्टी मौरंग ढोते 68 ओवरलोड ट्रक सीज
ख़बर शेयर करें -हमीरपुर, 02 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ तहसील क्षेत्र में रविवार को अवैध…
