सहायक पुलिस आयुक्तल बारा कुन्जलता ने साेमवार काे बताया कि मध्यप्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र के बरांए गांव निवासी आशीष (26) पुत्र रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस कमरे पर लौटते समय अकौढ़िया राेड पर पानी से गड्ढे में अचानक मोटरसाइकिल चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आ गए। मामले में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
महाभारतकालीन स्थल अहिच्छत्र के विकास के लिए 2 करोड़ की राशि स्वीकृत
ख़बर शेयर करें -धार्मिक पर्यटन विकास हमारी प्राथमिकता : जयवीर सिंह लखनऊ, 06 सितंबर । उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग महाभारत…
बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांग छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -फतेहपुर, 23 मई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा…
बालक से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास
ख़बर शेयर करें -बालक से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास फिरोजाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। न्यायालय ने सोमवार को बालक…
