निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है। जनसभा स्थल पर जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जहां वे विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक संदेश भी देंगे। निरीक्षण दल में एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Related Posts
प्रदेश के हर मंडल में बनेगी ‘आदर्श गोशाला’
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 20 जुलाई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर…
मीरजापुर के चुनार में गोकशी, अवशेष के साथ मिला भ्रूण
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर, 11 सितंबर । चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली…
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन मामले में दाेषी को उम्रकैद
ख़बर शेयर करें -औरैया, 13 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में “ऑपरेशन कनविक्शन” और “मिशन शक्ति 5.0”…
