Zindademocracy

NCC रैली में PM MODI का बयान – ‘ भारत के युवाओं में देश का भाग्य बदलने की योग्यता, नशे से दूर रहें ‘ दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली को संबोधित किया।

नई दिल्ली | दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली को संबोधित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में NCC कैडट्स की परेड संपन्न होने के बाद हर साल 28 जनवरी को इस रैली का आयोजन किया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब युवा देश के इस तरह के ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने से उत्सव में अलग ही उत्साह दिखता है। ये उत्साह आज इस मैदान पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये हमारे संकल्पों को पूरा करने वाली भारत की युवा शक्ति के दर्शन हैं। देश की बेटियां अब सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं और सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियां भी मिल रही हैं। एयरफोर्स में देश की बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि NCC में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां शामिल हों।

देश को 2047 तक लेकर जाएंगे युवा
मोदी ने कहा कि आज इस समय जितने भी युवक-युवतियां NCC में हैं, NSS में हैं, उसमें से ज्यादातर इस शताब्दी में ही पैदा हुए हैं। आपको ही भारत को 2047 तक लेकर जाना है। इसलिए आपकी कोशिशें, आपके संकल्प, उन संकल्पों की सिद्धि, भारत की सिद्धि होगी, भारत की सफलता होगी।

पीएम ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जिस देश का युवा, राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ आगे बढ़ने लगता है, उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। आज खेल के मैदान में, भारत की सफलता भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। मोदी ने कहा कि कुछ लोग हमारे समाज को कोसते हैं, लेकिन इसी समाज ने दिखा दिया कि जब बात देश की हो तो उससे बढ़कर कुछ नहीं। जब सही दिशा मिले, सही उदाहरण मिले तो हमारा देश कितना कुछ करके दिखाता है, है उसका उदाहरण है।

युवा निभा सकते हैं वोकल फोर लोकल में भूमिका
मोदी ने कहा कि सभी युवा, वोकल फोर लोकल के अभियान में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर भारत के युवा ठान लें कि जिस चीज के निर्माण में किसी भारतीय का श्रम लगा है, किसी भारतीय का पसीना बहा, सिर्फ वही चीज इस्तेमाल करेंगे, तो भारत का भाग्य बदल सकता है। नशा हमारी युवा पीढ़ी को कितना बर्बाद करता है, ये आप भली-भांती जानते हैं। इसलिए जिस स्कूल-कॉलेज में एनसीसी-एनएसएस हो, वहां ड्रग्स कैसे पहुंच सकती है। आप कैडेट के तौर पर खुद ड्रग्स से मुक्त रहें, साथ ही अपने कैम्पस को ड्रग्स से मुक्त करें।

गार्ड आफ आनर का किया निरीक्षण
पीएम मोदी ने गार्ड आफ आनर का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने एनसीसी टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की समीक्षा की। पीएम ने सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल और छड़ी देकर सम्मानित किया।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending