जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में 6 और 7 सितम्बर को 52 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में सुगमता के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान 6 सितम्बर शनिवार को बन्द रहेंगें। जिलाधिकारी ने जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
Related Posts
शहीद सेना सम्मान भारत साईकिल यात्रा पर निकले अभिषेक, हरदोई पहुंचे
ख़बर शेयर करें -शहीद सेना सम्मान भारत साईकिल यात्रा पर निकले अभिषेक, हरदोई पहुंचे – 31 राज्यों और 61 छावनी…
मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, नाराज दंपति ने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया
ख़बर शेयर करें -बिलारी क्षेत्र के गांव सिहारी लद्दा निवासी ममता ने 22 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा…
पूरे देश में निकाली जाएगी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ : स्वामी चक्रपाणि
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज,21 मार्च । श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के जगद्गुरु पद पर अभिषिक्त होने के बाद जगद्गुरु स्वामी…
