उत्तर प्रदेश | मथुरा के मुबारकपुर गांव में काजल नाम की लड़की की, शादी के दी ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़की की शादी नॉएडा के एक लड़के से हो रही थी। जय माला की रसम पूरी होने के बाद लड़ी अपने कमरे में आराम करने गयी तो कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज़ आई। घरवालों ने जाकर देखका तो लड़की वहाँ मृत पड़ी थी।
गोली लगने के कारण दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घरवालों का कहना है कि शादी की रस्मों के बीच वरमाला की रस्म होने के बाद जब काजल कमरे में आराम करने के लिए पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में बैठी काजल को गोली मार दी।
घरवालों के कमरे में पहुँचने के पहले ही हत्यारा घटना स्थल से फरार हो चूका था। दुल्हन के प्रेमी पर हत्या कर के भागने का शक किया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारे को पकड़ने का दावा किया है।
								
															
															









