एफएसओ धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड किनारे स्थित पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान हैं। नीचे की मंजिल पर ‘मंगलम ट्रेडर्स’ नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम में रविवार देर रात 1:50 बजे आग लग गई। सूचना पाकर सरोजिनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने लगी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार फायर स्टेशनों की लगभग 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Related Posts
बजट सत्र : खुदा की नियामत बंद कीजिए : ब्रजेश पाठक
ख़बर शेयर करें -बजट सत्र : खुदा की नियामत बंद कीजिए : ब्रजेश पाठक लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश…
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में शिव ध्वज फहरा कर मनाई गई शिवरात्रि
ख़बर शेयर करें -ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में शिव ध्वज फहरा कर मनाई गई शिवरात्रि प्रयागराज, 26 फरवरी (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी…
अमेठी पुलिस ने पांच शातिर चोराें काे किया गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
ख़बर शेयर करें -गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे पिछले कई महीनों से अमेठी और आसपास के क्षेत्रों में…
